फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिशोती घटना में लापता लोगों के परिजन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। किश्तवाड़ के चिशोती में वर्ष 2025 बादल फटने की घटना में कई श्रद्धालु लापता हो गए थे। इनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा। प्रशासन ने करीब 30 से अधिक श्रद्धालुओं के लापता होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। लापता हुए परिवारों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेसक्लब के सामने प्रदर्शन किया। मांग किया कि जिन मृतकों का डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया उनकी कि रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लपता श्रद्धालु के परिवार से सोनू कुमार, शाम लाल ने बताया कि घटना के बाद से उनके परिजनों का पता नहीं लगा। प्रशासन और पुलिस से इसको लेकर कई बार ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा चुकी है। पीड़ित परिवारों का आरोप था कि डीएनए जांच रिपोर्ट बार-बार कहने के बाद नहीं दी जा रही है। ऐसी जानकारी हुई है कि जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चिशोती घटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लापता हुए थे। कई श्रद्धालुओं के कटे मिले शरीर के अंगों की बरामदगी के बाद डीएनए जांच के लिए परिजनों के सैंपल लिए गए ताकि शवों की पहचान की जा सके। उधमपुर निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि घटना में उनके भाई भाभी और भतीजी का अब तक पता नहीं है। इसमें कुल 31 लोग लापता हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें