जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर 4,73,980 उम्मीदवार पंजीकरण करवा चुके हैं। 10 जुलाई 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत के बाद अभी तक 2,46,880 उम्मीदवारों ने क्लास-4 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए 70,550 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए हैं।
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 8575 चतुर्थ श्रेणी के पद निकाले हैं। इसके अलावा बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में एक-एक हेल्पलाइन शुरू की है।