जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर 3,79,100 उम्मीदवार पंजीकरण करवा चुके हैं। 10 जुलाई, 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत के बाद से करीब 1,96,868 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी की है। साथ ही अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए 40,508 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए हैं। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में जिला/मंडल/केंद्र शासित प्रदेश कैडर के लिए 8575 क्लास-4 पदों का विज्ञापन दिया है। इसके अलावा, सेवा चयन बोर्ड ने एस्पिरेंट्स की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में प्रत्येक में दो हेल्पलाइन का परिचालन किया है। यदि किसी भी उम्मीदवार को आवेदन जमा करने में कठिनाई आती है तो वह मेल भेज सकता है।