दोमाना में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
दोमाना। क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान मढ के वार्ड-72 के गांव पत्यली चक, मंडली, मेहरा, सजाद पुर, चौहाना चक के लोगों का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चार घंटे मढ रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप है कि तीन माह से बिजली की समस्या चल रही है। रजत शर्मा, अभिनाश चंद्र ने अक्षय शर्मा, रोमी देवी आदि ने कहा कि कई बार समस्या अधिकारियों को बताई लेकिन समाधान नहीं हुआ। एईई पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे तहसीलदार मढ रामपाल शर्मा, एसएचओ दोमाना चंचल सिंह और बिजली विभाग के एईई विवेक गुप्ता के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनकी बिजली की कटौती को रोका जाए। विजली विभाग अधिकारियों ने आश्वासन दिया की गांव की बिजली सप्लाई उदयवाला ग्रिड से जोड़ दी जाएगी, इसके बाद लोगों ने धरना हटाया। इस मौके पर अजय कौल, पुनीत शर्मा, बंसी लाल, सतपाल, राकेश वर्मा, मोहन लाल, गरीब दास, प्रदीप चौहान, गुलशन आदि मौजूद थे।