सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्र्ती के लिए आयु सीमा बढ़ाने की मांग
जम्मू। प्रदेश सरकार 800 सब इंस्पेक्टरों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार ने भर्ती संबंधी अधिसूचना में उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष तक रखी है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को आयु सीमा बढ़ानी चाहिए ताकि उन युवाओं को भी आवेदन करने का मौका मिले जो कई वर्षों से इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू होनी थी, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के कारण रुक गई। अब 2021 में प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में इस अवधि के दौरान कई अभ्यर्थी निर्धारित आयु को पार कर गए हैं। ऐसे में सरकार से आयु सीमा में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। ब्यूरो