फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जानेंगे अपनी भाषा और संस्कृति के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र जानेंगे अपनी भाषा और संस्कृति के बारे में
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 15 दिवसीय कार्यशाला शुरू की
जम्मू। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने शनिवार को पंद्रह दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्धघाटन स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने किया। कार्यशाला में हिंदी, डोगरी, उर्दू और गोजरी में छात्रों को लेखन प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग के निदेशक रवि शंकर शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का खास मकसद छात्रों को चार भाषाओं में कौशल विकास के बारे में जानकारी देना है। यह मातृ भाषाएं हैं। जो विद्यार्थी जिस भाषा को समझ सकते हैं। उन्हें उसी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से छात्र अपनी भाषा, संस्कृति इत्यादि के बारे में जान सकेंगे। जिससे बच्चों में नैतिक मूल्य और आचार विचारों के भाव भी पैदा होंगे। मौके पर टीम मेंबर सुप्रिया शर्मा, मोनिका, भारत भूषण शर्मा, दीपक शर्मा, आशुतोष शर्मा, कीर्ती ठाकुर, अजय अनंत, विपन उपाध्याय समेत अन्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें