फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिसंबर से दोबारा शुरू होगी पुलिस बॉर्डर बटालियन की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना काल के चलते मार्च माह में स्थगित की गई जम्मू-कश्मीर पुलिस की बॉर्डर बटालियन की भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है। 24 दिसंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके के लिए अभ्यर्थी 17 दिसंबर से अपना एडमिट कार्ड पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बॉर्डर भर्ती जम्मू, सांबा जिले के युवाओं के लिए है, जिसके तहत युवाओं का शारीरिक मापदंड होगा। 1350 पदों के लिए भर्ती पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस ने नए नियम और निर्देश तय किए है। शारीरिक मापदंड के लिए आने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास कोरोना जांच की रिपोर्ट होनी चाहिए। कोरोना जांच भर्ती प्रक्रिया से 48 घंटे पहले की होनी चाहिए। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार को एक फार्म भर कर देना होगा जिसमें उसे और उसके अभिभावकों के हस्ताक्षर होंगे। इस फार्म को नो रिस्क सर्टिफिकेट कहा गया है। गौरतलब है कि पुलिस विभाग ने सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से पुलिस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें