जम्मू। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध के एक मामले में साइबर सेल डीपीओ जम्मू ने शिकायतकर्ता के पैसे को सफलतापूर्वक बरामद किया है।
एक जालसाज ने व्हाट्सएप पर पीड़ित से संपर्क किया और उसे ट्रेडिंग में राशि निवेश करने के लिए राजी किया। निर्धारित समय में मूल राशि वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद वह अपनी बात से मुकर गया। डीपीओ को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू की गई।
कुशल मानव संसाधन मदद से कुछ ही समय में 4.17 लाख रुपये की खोई हुई राशि को जालसाज से बरामद कर लिया गया। ब्यूरो