फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख भाजपा में बगावत, कारगिल के नेताओं ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Mon, 07 Sep 2020 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लद्दाख भाजपा में बगावत के स्वर उभर रहे हैं। कारगिल जिला भाजपा ने प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाईकमान से कहा है कि प्रदेश कार्यकारी इकाई और प्रदेश वर्किंग कमेटी में बराबर की नुमाइंदगी न मिलने पर जिले से पार्टी का सारा कैडर सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ देगा।

विज्ञापन


बैठक के बाद एक पत्र जारी कर पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष वे इस मामले को उठा चुके हैं, लेकिन एक माह से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। ऐसे में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों समेत पार्टी के महिला, युवा व अन्य विंग के पदाधिकारी पार्टी आला कमान के समक्ष अपनी बात रख रहे हैं।

कहा, यदि पार्टी के प्रदेश स्तरीय ढांचे में कारगिल जिले को बराबर का प्रतिनिधित्व देने की मांग पर पार्टी ने दो दिन में जवाब नहीं दिया तो जिले से पदाधिकारी और कैडर इस्तीफा देने से भी परहेज नहीं करेंगे। प्रस्ताव पत्र में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहमम्मद हुसैन, कारगिल भाजपा के प्रवक्ता काचो मोहम्मद समेत कई अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें