कारोबारियों ने बैठक कर गर्मी की छुट्टियां मनाने का लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में शुक्रवार से तीन दिनों के लिए रेडिमेड, कास्मेटिक, बूट-चप्पल, गिफ्ट और मोबाइल की दुकानें बंद रहेंगी। यह घोषणा वीरवार को कारोबारियों ने बैठकों के बाद की है। इस दौरान बताया गया कि यह फैसला गर्मी की छुट्टियों के चलते लिया है।
दुकानदार विकास पनडोतरा, सुखदर्शन शर्मा उर्फ टीनू, सोनू अबरोल, राजीव बनाथिया और संजय शर्मा ने बताया कि सभी के साथ बात करने के बाद दुकानों को तीन दिन तक बंद रखने का फैसला लिया है। सनातन धर्म सभा में हुई बैठक में मोबाइल फोन के विक्रेताओं ने सहमति जताई है। बुधवार से हार्डवेयर, पेंट व स्वर्णकारों की दुकानें और वीरवार से किराना की दुकानें बंद हैं।