फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षक पर तीसरी कक्षा की छात्रा को पीटने का आरोप, पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिडिल स्कूल देवीगढ़ का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। मिडिल स्कूल देवीगढ़ (विंटर जोन) के शिक्षक पर तीसरी कक्षा में पढ़ती एक छात्रा के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल से दिया जाने वाला काम नहीं किए जाने पर बच्ची को पीटा गया है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर को छुट्टी के बाद जब बेटी घर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पूछे जाने पर उसने बताया कि शिक्षक ने उसे पीटा है। शिक्षक से बात कि तो उसने टालमटोल कर दिया। इसके बाद बेटी का अस्पताल से मेडिकल करवाया है। पिता बोध राज और मां कांता ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन सहित शिक्षा विभाग में की गई है। अगर शिक्षक पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोगों को साथ लेकर सड़क पर उतरेंगे। इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी मुश्ताक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें