सीआरपीएफ की 126 वाहिनी की ओर से जिला पुलिस लाइन के मैदान में हुई दो दिवसीय प्रतियागिया
रियासी, कटड़ा, शिवखोड़ी, माहौर, कोड़ी और पैंथल की टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीआरपीएफ की 126वीं वाहिनी की तरफ जिला पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में रियासी की टीम ने कटड़ा को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की है। प्रतियोगिता में रियासी, कटड़ा, शिवखोड़ी, माहौर, कोड़ी और पैंथल की टीम ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में रियासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 137 रन बनाए और जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन कटड़ा की टीम 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और रियासी ने फाइनल मुकाबला सहित प्रतियोगिता 31 रन से अपने नाम की। इस अवसर पर कमांडेंट निसार मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस खेल को उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करना है। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद जताई। फाइनल मैच की विजेता और उपविजेता सहित सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया।