फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ले. जमयांग नौसेना के लद्दाख से पहले पायलट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लेफ्टिनेंट जमयांग त्सावांग ने भारतीय नौसेना के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह भारतीय नौसेना में सेवा देने वाले लद्दाख के पहले पायलट बन गए हैं।
विज्ञापन




102वें हेलिकॉप्टर कन्वर्जन कोर्स के एक प्रतिष्ठित सदस्य के रूप में लेफ्टिनेंट त्सावांग ने आईएनएस राजाली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी ईएनसी) वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर से अपने ''गोल्डन विंग्स'' हासिल किए।



इस कार्यक्रम में गर्व और जश्न का माहौल था, क्योंकि लेफ्टिनेंट त्सावांग ने अपने कोर्स के साथियों के साथ मिलकर प्रतिष्ठित विंग्स पहने। यह विंग्स प्रशिक्षुओं का पूरी तरह योग्य हेलिकॉप्टर पायलट बनने का प्रतीक है। वाइस एडमिरल पेंढारकर ने ''गोल्डन विंग्स'' प्रदान करते हुए लेफ्टिनेंट त्सावांग और उनके बैचमेट्स की दृढ़ता, समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता और क्षमताओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन




वाइस एडमिरल पेंढारकर ने अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट त्सावांग की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा, लेफ्टिनेंट त्सावांग की उपलब्धि भारतीय नौसेना और राष्ट्र के लिए बहुत गर्व का स्रोत है। एक नौसैनिक एविएटर के रूप में लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्र से आसमान तक की उनकी यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा है।



लेफ्टिनेंट त्सावांग ने कहा, यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे उम्मीद है कि मेरी उपलब्धि लद्दाख और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को सशस्त्र बलों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें