फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी धाम के लिए निकाली रुद्राभिषेक यात्रा, शिव गुफा में किया अभिषेक

विज्ञापन
कांसी पट्टा स्थित शिव मंदिर से निकाली गई विशाल रुद्राभिषेक यात्रा शिव गुफा में पहुंचकर किया अभि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को कांसीपट्टा स्थित शिव मंदिर से रुद्राभिषेक यात्रा शिवखोड़ी धाम के लिए निकाली गई। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा ढोल-बाजों की थाप पर निकली।
कांसीपट्टा से यात्रा पैदल चलते हुए टाली मोड़ में पहुंची जिसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न वाहनों में सवार होकर शिवखोड़ी धाम में आधार शिविर रनसू पहुंचे। यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ ही पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा भी उपस्थित रहे। यात्रा का पौनी बाजार शिव शक्ति आश्रम में स्वागत किया गया। शिवखोड़ी मार्ग पर लगे लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनसू से यात्रा में शामिल सभी लोग पैदल शिव गुफा के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष होता रहा। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने अपने साथ लाए जल के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया।
श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के पंडितों ने विधिवत तरीके से पूजा करवाई। यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें