रियासी। स्थानीय त्रिकुटा शिक्षा निकेतन स्कूल में वीरवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्कूल के विद्यार्थियों ने सामूहिक गाना पेश किया। क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। बताया गया कि साठ वर्ष आयु से ऊपर के लोगों को सीनियर सिटीजन का ओहदा मिलता है। उनको सरकार की तरफ से कई योजनाओं का लाभ मिलता है। संवाद