फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रनसू-शिवखोड़ी मार्ग पर भूस्खलन, आधा घंटे बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
रनसु शिवखोड़ी मार्ग के चंडी मोड में भूस्खला से रोड पर पड़ा मलबा।
विज्ञापन
पौनी । ब्लॉक रनसू-शिवखोड़ी मार्ग पर स्थित चंडी मोड़ के पास सोमवार दोपहर को हुई बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से मलबा गिर कर सड़क पर आ गया। भूस्खलन के कारण आवाजाही अवरुद्ध हो गई। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ा। मौके पर पहुंच कर ग्रेफ विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर पड़ा मलबा हटाने का काम शुरू किया। लगभग आधे घंटे के बाद सड़क से सारा मलबा हटा दिया गया। इसके बाद फिर से रनसू-शिवखोड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें