फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पूजन किया

विज्ञापन
पुंछ के  बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। सावन माह के अंतिम सोमवार को पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते तड़के से देर शाम तक मंदिर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक, दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन

अधिकतर शिव भक्तों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ को सावन माह अतिप्रिय है। इस महीने में की गई पूजा अर्चना से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल देते हैं। सावन माह में सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा का और अधिक महत्व है। श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों सचिव अनीश मीसरी, जयकिशोर, राकेश मिसरी, पंडित अरुण कुमार और पंडित राकेश कुमार आदि ने बताया कि तड़के पांच बजे प्रथम आरती के उपरांत मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। इसके साथ ही तड़के से शाम पांच बजे तक मंदिर में जम्मू कश्मीर के साथ ही देशभर से आए 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें