फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रनसु-कोटला-चिनाब-संगड़ मार्ग 15 दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के रनसु क्षेत्र के कोटला, चिनाब व संगड़ गांव को जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की सड़क पिछले पंद्रह दिन से बंद है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यह मार्ग बंद पड़ा है।
इस वजह से गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। अमृत सिंह,चुनी लाल व बलदेव सिंह ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े पत्थर सहित मलबा आ गया है। दोपहिया वाहन भी सड़क पर नहीं चल पा रहे। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। अधिकारियों से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के एईई बलविंदर ने बताया कि कल ही सड़क से मलबे को हटाने का काम शुरू किया था। पहले लगातार बारिश हो रही थी। ठेकेदार को कहा गया है। जल्द यातायात बहाल किया जाएगा। ठेकेदार को जिस जगह सड़क क्षतिग्रस्त हुई है वो हिस्सा ठीक करने को भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें