पौनी में मंगलवार दोपहर को जम कर हुई बारिश।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में मंगलवार दोपहर को तेज बारिश हुई। सुबह तो सूरज ने अपनी तपिश से लोगों पर गर्मी बरसाई। दोपहर को एकदम से आसमान पर बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर बाद तापमान में काफी गिरावट पाई गई और मौसम ठंडा रहा। वहीं पौनी में भी दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव हो गया।