फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपराध नियंत्रण के लिए जनता से समन्वय बढ़ाने पर जोर

Fri, 16 Feb 2024 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी के अलावा कोडी, रनसू, तुली बन्ना में मनाया गया थाना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। पुलिस विभाग की तरफ से जिलेभर में पुलिस थाना दिवस मनाया गया। इसके तहत कोडी, तुली बन्ना व रनसू में आयोजित कार्यक्रम में जहां समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं, अधिकारियों ने अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जनता से समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

थाना दिवस में स्थानीय लोगों के साथ ही कारोबारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठकों में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कहा कि अपराध व अपराधियों के साथ ही असामाजिक तत्वों के साथ मिल कर लड़ा होगा, ताकि समाज को सुरक्षित किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध दिखाई देने पर निकटतम पुलिस स्टेशन या चौकी में संपर्क करें ताकि समय पर रहते हुए कार्रवाई की किया जा सके। रियासी में डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पढ़यार व एसएचओ रंजीत सिंह राव, कोडी में डीएसपी इरफान खान व एसएचओ जीत सिंह, रनसू में एसएचओ राकेश कुमार व तुली बन्ना में एसआई राजिंदर सिंह ने लोगों साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें