रियासी जिले की तहसील भमाग के सुरजनधार गांव में दोपहर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की भमाग तहसील के सुरजनधार गांव में मरमत के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हुए हैं। यह सोमवार को दोपहर की घटना है।
यह पुराना मकान लंबरदार केवल सिंह का है। सोमवार को कच्चे मकान की छत की मरम्मत का काम जारी था, जिसमें 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की छत गिर गई और चार लोग कुलदीप सिंह व नरेंद्र सिंह दोनों पुत्र हंस राज, पूर्व सिंह (10) व अकरम मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।