फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन नगर पालिका रियासी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर पालिका रियासी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। सात पार्षदाें ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एक पत्र जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब को सौंपी है। इससे आगामी दिनों में नगर पालिका की सियासत गर्माने के आसार हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के डिप्टी चेयरमैन योगराज रैना कांग्रेसी पार्षदों के साथ वीरवार को मिनी सचिवालय में पहुंचे और उपायुक्त को चिट्ठी सौंप कर नगर पालिका को भंग कर दोबारा से चुनाव करवाकर चेयरमैन चुनने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्य करवाने में विफल रहे हैं। इसलिए पार्षदों ने उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुए निकाय चुनावों में वार्ड-एक, दो, चार, पांच, 10 और 11 से भाजपा पार्षद जीते थे। वार्ड छह और 12 से कांग्रेसी पार्षद विजयी रहे थे, जबकि वार्ड-तीन, सात, आठ, नौ और 13 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। निर्दलीय पार्षदाें के समर्थन से भाजपा चेयरमैन का पद हासिल करने में कामयाब हो र्ग थी। वहीं, लॉकडाउन में वार्ड 11 से जीती भाजपा पार्षद की मौत हो गई थी, जिसके बाद वार्ड खाली पड़ा है। पार्षदों ने उपायुक्त से दो-तीन दिनों के भीतर चेयरमैन तथा डिप्टी चेयरमैन के दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने कहा कि अभी इसकी पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि किन किन पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा सहित निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें