रियासी। जिला मुख्यालय मिनी सचिवालय के साथ लगते त्रेंथा में तेंदुए की मौजूदगी के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना है। बुधवार वीरवार की मध्य रात्रि को तेंदुआ एक कुत्ते को उठाकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ता एक दुकान के शटर के पास बैठा हुआ था तेंदुए ने उसे बैठे हुए ही दबोच लिया और पास की पहाड़ी की तरफ चला गया। गौरतलब है कि इससे पहले तेंदुए की उपस्थिति कालका माता मंदिर की पहाड़ी पर पाई गई थी। तब तेंदुए ने हमला कर एक बकरे व कुत्ते को शिकार बनाया था। मंदिर के पुजारी बलवंत राज ने बताया कि जिस स्थान से तेंदुआ कुत्ते को ले गया वह मंदिर की पहाड़ी के बिल्कुल साथ है। तेंदुआ इस से पहले उन के मवेशियों को शिकार बना चुका है उसने कुछ अन्य मवेशियों पर हमले के प्रयास भी किए गए हैं लेकिन वह उस में सफल नहीं हो पाया। राजिंदर शर्मा ने कहा कि जिस जगह पर तेंदुए की उपस्थिति पाई गई है। संवाद