रियासी।भीमगढ़ किला में सफाई अभियान चलाते हुए अधिकारी व विधार्थी।फोटो स्तोत्र,पुलिस।
रियासी। पुलिस विभाग की तरफ से ऐतिहासिक भीमगढ़ किले में सेवा पर्व के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन नगर परिषद राजकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और राजकीय डिग्री कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भीमगढ़ किले के परिसर और उस के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद