फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी में डॉक्टरों की कमी सहित कई मांगों को लेकर स्वास्थ्य निदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल

Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी । पौनी। पीएचसी में डॉक्टरों की कमी सहित कई मांगो को लेकर स्वास्थ्य निदेश से मिला प्रतिनिध
विज्ञापन
पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों की कमी व डिजिटल एक्स-रे मशीन सहित कई समस्या को ले कर एलायंस का एक प्रतिनिधिमंडल बीते शनिवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर अब्दुल हमीद जरगर से जम्मू में मिला। उन्होंने पीएचसी में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग सहित कई दशकों से पुरानी पीएचसी को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने की मांग की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अब्दुल हमीद जरगर का पीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला उपाध्यक्ष बाबू राम, कैलाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष बिशन भगत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा, सीपीएम नेता ओम प्रकाश वाशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें