संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। मिनी सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने जिले भर में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से जारी जनहित योजनाओं का लाभ कितना लोगों को मिला, इसकी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग, वाइस चेयरमैन साजरा कादिर, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा के अलावा डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक व एसएसपी परमवीर सिंह और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद ने पीएम श्री,पीएम श्री सूर्या घर मुफ्त योजना, समग्र शिक्षा अभियान पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने डीसी को कहा कि वह बैठक में हुए फैसलों को समय के हिसाब से पूरा करें।