फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में कल मनेगी हनुमान जयंती, निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 22 Apr 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों ने बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के बाद होगा विशाल भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में हनुमान जयंती 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी शहरवासियों ने रविवार को चौक चबूतरा में आयोजित बैठक में दी। इस दौरान बताया गया कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद विशाल भंडारा भी होगा।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि हनुमान जयंती पर चौक चबूतरा स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार को एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यह शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, बस अड्डे सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए भीमगढ़ किला तक जाएगी। इस दौरान किला में स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद शोभायात्रा चौक चबूतरा लौटेगी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार से हनुमान मंदिर के पास स्थित शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा। बैठक के बाद मुनादी कर लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें