संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। माड़ी स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को ले कर पांचवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। मरीजों और उन के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह के नेतृत्व में युवा धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान कहा गया कि जब तक उन की मांगें पूरी नहीं होती तब तक उन का आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच स्थानीय निवासियों और युवाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। सभी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण आ रही समस्याओं को ले कर चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए।