फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जयघोष के साथ छड़ी यात्रा कौसर नाग के लिए रवाना

Thu, 08 Aug 2024 07:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नाग पंचमी के दिन प्राकृतिक एवं पवित्र झील में होगा स्नान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से बुधवार को कौसर नाग झील के लिए पवित्र छड़ी यात्रा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना हुई। इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
यात्रियों का जत्था नाग पंचमी के दिन प्राकृतिक व पवित्र झील में स्नान व पूजा करेंगे। नगर के नई बस्ती मंदिर में मंगलवार रात को आराम के बाद बुधवार सुबह कौसर नाग के लिए यात्रा रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

जत्था राम शरण दास महाराज के नेतृत्व में नई बस्ती से बस अड्डे पहुंचा और सुबह साढ़े नौ बजे थापा चौक से आगामी सफर के लिए रवाना हुए। रास्ते में ग्रा मोड, सलाल, अरनास, दरमाड़ी, माहौर और सुंगडी में जत्थे का स्वागत किया गया। इस दौरान शिव मंदिर में सभी ने माथा टेका।
विज्ञापन

बुधवार रात को चसाना गांव में यात्रा का ठहराव होगा। वहां से सुबह छह बजे आगे के पड़ाव के लिए रवाना होगा। गौरतलब रहे कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कौसर नाग झील तक पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें