फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ रियासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला रियासी को मंगलवार को कोरोना मुक्त घोषित किया। मौजूदा समय में जिलेभर में न तो कोई संक्रमण का केस है और न ही कोई क्वारंटीन और आइसोलेट किया हुआ व्यक्ति शेष है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तक जिला में मौजूद छह संक्रमित लोगों के दोबारा टेस्ट करवाए गए। उन्हें घर पर आइसोलेट किया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद जिला में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई। कोरोना काल के दौरान जिले में 1635 लोग संक्रमित मिले थे, जिनमें से 1619 ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाई है। वहीं, 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें