भमाग तहसील की सेरसुंडवा पंचायत के कोठरू खुदरा गांव का मामला
रविवार सुबह खेलते-खेले पिलर के गड्ढे में गिरा बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तहसील भमाग में पिलर के गड्ढे में डूबने से एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई है। यह घटना पंचायत सेरसुंडवा के गांव कोठरू खुदरा में रविवार सुबह की है। मृतक बच्चे की पहचान निखिल ठाकुर पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
रविवार सुबह मासूम निखिल ठाकुर खेलते हुए कमरे से बाहर आ गया वहां पर पिलर के लिए निकाले गए गड्ढे में गिर गया। रविवार सुबह हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। इस कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्य उसकी तलाश करने लगे, लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। बाद में मासूम का शव पानी पर तैरने लगा। जब तक कोई कुछ कर पाता निखिल की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। आसपास के काफी संख्या में लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।