संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला विकास परिषद चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने वीरवार को तहसील भमाग की पंचायत डंगाकोट टोट व देवीगढ़ का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बारिश की चपेट में आए सड़क मार्ग कैटल शेड सरकारी स्कूलों की इमारतें रिहायशी मकानों का निरीक्षण किया। प्रभावित हुई बिजली व पानी की योजनाओं के काम का भी जायजा लिया। इस दौरान पाया कि कई मकानों व कैटल शेड को नुकसान पहुंचा है।
उनके साथ तहसीलदार महक महाजन,ब्लॉक विकास अधिकारी विनोद वर्मा,लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार बोगिया, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अभियंता केवल सैनी, जलशक्ति के मुख्य अभियंता नरेश कुमार तथा देवीगढ़ के सरपंच पवन कुमार, टोट के सरपंच लालदीप, पूर्व नायाब सरपंच इंदर सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।