फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपायुक्त ने सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसी निधि मलिक ने आगामी नवरात्र व दशहरा समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने आगामी नवरात्र और दशहरा समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को एक बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी प्रबंध समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त को उत्सव के दौरान अपने निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी दी। इसमें रामलीला मंचन, दशहरा उत्सव और कटड़ा में त्रिकुट पर्वत की परिक्रमा यात्रा शामिल रही। बैठक में उत्सवों के सुचारु संचालन के लिए स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था,बिजली आपूर्ति और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने ब्लॉक विकास अधिकारी और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को त्योहारों के दौरान शहर में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दशहरा के दिन जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में पर्याप्त चिकित्सा कर्मचारी और एक एंबुलेंस तैनात करने के लिए कहा। अग्निशमन विभाग को एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर एक दमकल गाड़ी तैनात करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा बिजली विभाग को रामलीला आयोजनों के दौरान बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी के टैंकर तैनात करने के निर्देश दिए। विभाग के कार्यकारी अभियंता को रामलीला मैदान में बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में एसएसपी परमवीर सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें