फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनिल पहलवान ने जीता कोटली लाजपत दंगल

विज्ञापन
रियासी।दंगल में हुई बड़ी माली की शुरुआत करवाते कमेटी के सदस्य व कुश्ती करते हुए पहलवान।फोटो,स
विज्ञापन
- 18,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता, छोटी व बड़ी 80 कुश्तियां करवाई गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भमाग के कोटली लाजपत सुजनधार में सोमवार को दूसरे वार्षिक दंगल का आयोजन यूथ दंगल कमेटी की तरफ से किया गया। इसमें बड़ी माली का खिताब रियासी के अनिल पहलवान ने अपने नाम किया।
विधायक बलदेव राज शर्मा ने दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में छोटी व बड़ी लगभग 80 कुश्तियां हुईं। दंगल में पहली बड़ी माली के लिए कालका अखाड़ा रियासी के अनिल पहलवान व हरियाणा के नीरू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। अनिल ने नीरू को पछाड़ कर 18,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं नीरू को 13,000 रुपये इनाम के तौर पर मिले। दूसरी माली में रियासी के मदन पहलवान ने हरियाणा के सोनी पट्टी को हराया। विजेता को 15,000 और उपविजेता को 10,000 रुपये पुरस्कार के रूप में मिले।
विज्ञापन

तीसरी माली में बसंतगढ़ के बबलू पहलवान ने रणबीर सिंह पूरा जम्मू के पहलवान अमित को शिकस्त दी। बबलू को 15,000 और अमित को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दंगल में पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा भी पहुंचे थे। दंगल का आयोजन कमेटी के चेयरमैन नसीब सिंह प्रधान प्यार सिंह नाग उपप्रधान बोध राज व कमेटी के अन्य सदस्यों की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

सात सितंबर को विशाल वार्षिक दंगल होगा
सुजनधार में स्थित नाग देवता स्थान पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत पांच सितंबर को होगी। मेले के शुरुआत में पहले व दूसरे दिन सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसमें स्थानीय स्कूलों के अलावा बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। ग्रामीण स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया जाएगा। सात सितंबर को विशाल वार्षिक दंगल होगा। इसमें जिले के अलावा प्रदेश व बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें