फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी... से गूंजा नगर

Mon, 05 Aug 2024 05:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा में शिव महापुराण कथा से पहले महिलाओं ने किया प्रभु की महिमा का गुणगान
विज्ञापन

कथा वाचक ने सुनाई प्रभु शिव और माता सती के विवाह की कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा रियासी में शिव महा पुराण कथा जारी है। रविवार को 15वें दिन महिलाओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। इसमें मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी, बम-बम भोले... सहित कई भजनों से कस्बा गूंजता रहा। सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
पंडित मोहिंदर शर्मा ने भी युवा कलाकारों के साथ कई भजनों को गाए। बाद में संगत को प्रसाद वितरित किया गया। कथा वाचक सूरज कौशल ने बताया कि माता सती ने शरीर त्यागने के बाद राजा हिमाचल के घर पर गौरी नामक कन्या के रूप में जन्म लिया। छोटी सी उम्र से ही गौरी ने भगवान शंकर की आराधना शुरू कर दी थी। सात वर्ष की होने पर गौरी माता की सगाई भगवान शंकर से कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने बताया कि श्रावण माह में शुरू की गई एक महीने की कथा के चलते सोमवार को भव्य झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें