फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा शिव पुराण कथा सुनने से पापों से मिलती है मुक्ति : शास्त्री

Tue, 23 Jul 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा में महा शिव पुराण कथा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। महा शिव पुराण कथा सुनने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। यह ज्ञान सूरज कौशल शास्त्री ने श्री सनातन धर्म सभा में आयोजित महा शिव पुराण कथा के दूसरे दिन संगत को दिया।
उन्होंने बताया कि महा शिव पुराण कथा को सावन माह में एक महीना तक सुनने व आरती करने से पापों का अंत हो जाता है और मुक्ति मिलती है। बताया कि किरात नगर में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। वह धर्म और वेदों से विमुख होने के साथ ही कभी कभार ही स्नान करता था। एक तालाब में नहाते समय उसकी नजर एक वैश्या पर पड़ी। दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हुए और काफी समय तक एक-दूसरे के साथ मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण के माता-पिता ने काफी समझाया, लेकिन उसने एक न मानी। माता-पिता सहित पत्नी का वध कर पूरी संपत्ति वैश्या को दे दी। वह एक दिन प्रतिष्ठापुर में आया और कुछ दिन बाद वह बीमार पड़ गया। इसी अवस्था में उसने महा शिव पुराण की कथा सुनी और एक माह बाद उसका देहांत हो गया। यमदूत उसे यमपुरी ले गए। इस दौरान शिवलोक से भगवान शिव के दूत वहां पहुंचे और उसे कैलाश ले गए। घटना के बाद यमपुरी में कोलाहल मच गया। यमराज मौके पर पहुंचे और शिवजी के चार दूतों को देख कर उनकी पूजा की। शास्त्री ने बताया कि जो भी व्यक्ति एक माह तक महा शिव पुराण की कथा सुनता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं। कथा के अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें