फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दिलेर खान का जलवा

Sat, 15 Jun 2024 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांजली में 68वें वार्षिक दंगल का आयोजन, नगरोटा के मुराद अली को किया चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के कांजली में हुए दंगल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के दिलेर खान पहलवान ने कब्जा कर लिया है। बड़ी माली के मुकाबले में नगरोटा (जम्मू) के पहलवाना मुराद अली को चित किया है। दंगल में करीब 41 मुकाबले हुए।
शुक्रवार को कांजली में 68वें वार्षिक विशाल दंगल को आयोजन हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर दम दिखाया है। 10 हजार रुपये की बड़ी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के दिलेर खान और नगरोटा के मुराद अली के बीच हुआ। 13 मिनट तक चले मुकाबले में दिलेर खान पहलवान ने नगरोटा के मुराद अली को चित कर इनामी राशि पर कब्जा जमाया है। उपविजेता को सात हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में दूसरी माली का मुकाबला जगती नगरोटा के बिल्लू पहलवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलवान सिंह के बीच हुआ। इसमें बिल्लू ने जीत हासिल की। इसके लिए उन्हें आठ हजार और उपविजेता को छह हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरी माली के मुकाबला में अखनूर के जावेद पहलवान ने दिल्ली के सुभू और चौथी माली के मुकाबले में जम्मू के बल्ली ने रियासी के तेज सिंह पहलवान को हराया। दंगल का आयोजन कमेटी के चेयरमैन राम सिंह और प्रधान व पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह की देखरेख में किया गया। मौके पर जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व संयुक्त सचिव और क्रीडा भारती जम्मू-कश्मीर के प्रधान शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा भाजपा बाबा धनसर के मंडल प्रधान रमेश चंद्र, रशपाल सिंह बिट्टू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अथिति ने युवाओं से खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें