फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा दरमाड़ी

Wed, 10 Jul 2024 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। शिव मंदिर दरमाड़ी में फिर से शिवलिंग सहित शिव परिवार व भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के लिए मंगलवार से विशेष पूजा शुरू हुई। इसमें क्षेत्र सहित आसपास के लोगों और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। वहीं, दोपहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान पूरा दरमाड़ी हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर में पूजा करवाने के लिए रियासी के भगवान श्रीगणेश मंदिर के मुख्य पुजारी चमन लाल शर्मा अन्य पुजारियों सहित मंगलवार सुबह दरमाड़ी पहुंचे। पांच पंडितों ने विधिवत पूजा शुरू करवाई। नवगृह पूजन के साथ ही मूर्तियों को मंदिर में स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, दोपहर के समय कलश यात्रा मंदिर से निकाली गई, जो दरमाड़ी कस्बे से होते हुए तवी तक गई। महिलाओं ने तवी नदी से कलशों में जल भरकर वापस उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के साथ ही जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। पूजा में सहयोग करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी पूजा जारी रहेगी। वहीं वीरवार को पूर्णाहुति के बाद शिवलिंग, शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा खंडित मूर्तियाें को तवी में प्रवाहित किया जाएगा। दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें