फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सलाल में पलटी तेज रफ्तार मिनी बस, तीन घायल

Mon, 03 Jun 2024 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी-अरनास मार्ग पर सलाल दलदारा मोड़ पर दोपहर के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सलाल क्षेत्र में दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार मिनी बस के सड़क पर पलटने से उसमें सवार तीन यात्री घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रियासी-अरनास रोड पर जिला मुख्यालय से अरनास की तरफ सवारियों को ले कर जा रही तेज रफ्तार मिनी बस (जेके14-9018) सलाल के दलदारा मोड़ पर अनियंत्रित हो कर सड़क के बीचोबीच पलट गई। हादसे में बस सवार तीन यात्री घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। घायलों को बस से निकाल कर पुलिस की मदद से अन्य वाहन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे में मीनाक्षी देवी पुत्री परस राम, तोषी देवी पत्नी तिलक राज दोनों निवासी चुब्बी सलाल व गुरजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी बट्टियां अरनास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें