फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी रेंजर्स व एनएचपीसी ने जीते अपने-अपने मैच

Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान ज्योतिपुरम में सलाल पाव प्रोजेक्ट की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। ज्योतिपुरम के स्थानीय रामलीला मैदान में जारी सलाल प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार शाम को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रियासी रेंजर्स की टीम ने टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए पंद्रह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज गोकुल शर्मा ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआईएसएफ की पूरी टीम 12.1 ओवर में 85 रन ही बना सकी। जनरल जोरावर अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर राकेश रंजन ने शानदार पारी खेलने वाले गोकुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सीआरपीएफ टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए, जिस के जवाब में एनएचपीसी इलेवन ने 11.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। टीम के लिए पचास रनों की शानदार पारी खेलने वाले शिवम गुप्ता को मैन आफ द मैच सलाल पावर स्टेशन के प्रमुख महाप्रबंधक प्रभारी अनीश गोरहा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें