फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दसवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
रियासी।नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।फोटो, संवाद।
विज्ञापन
रियासी। नगर परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रही। हड़ताल करने वाले कर्मचारी सुबह कार्यालय में पहुंचे व परिसर में धरने पर बैठ गए। बस अड्डे पर पड़ी गंदगी को प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से एक तरफ इकट्ठा किया। वहीं नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय दुकानदार दुकानों से निकलने वाले सूखे कूड़े को जला कर छुटकारा पा रहे है। वहीं बस अड्डे,नई बस्ती चौक के आस पास गीला कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कूड़े में से बदबू आने लगी है वहीं हल्की बारिश के बाद बाजारों में कीचड़ भी काफी मात्रा में फैलने लगा है। खास कर गली के मुहानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वे लोग काम पर नहीं लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें