तीसरे दिन भी पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों ने चलाया अभियान
बारादरी पुल से अंजी तक खंगाला गया चप्पा-चप्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चिनाब दरिया में में कूदी युवती का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने बारादरी पुल से अंजी तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चला है।
रविवार को टीमों ने नंबला से तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद बारादरी पुल के नीचे व अंजी तक तलाश की गई। सुबह से शाम तक कई बार राफ्ट को पानी में उतारा गया। इसके साथ ही युवती पर नदी के किनारों पर भी खोजा गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इस दौरान युवती के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी तलाश जारी रखी। गौरतलब रहे कि माड़ी निवासी शाजिया अख्तर ने तीन दिन पहले शुक्रवार सुबह बारादरी पुल से चिनाब दरिया में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से उसकी तलाश रविवार तीसरे दिन भी जारी रही।