संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बाल संत योगेश्वर दास महाराज शनिवार को साक्षी महाराज की मूर्ति के साथ नगर के आप शंभू महादेव मंदिर में पहुंचे। बाल संत के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही उन पर फूलों की बारिश की गई। पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयघोष से गूंज उठा। बाल संत ने साक्षी महाराज की मूर्ति के साथ बैठ कर मंदिर में स्थापित आप शंभू की पूजा-अर्चना की। पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोचारण किया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।