फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनास में प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
रियासी।अरनास में नारेबाजी करते स्थानीय लोग।फोटो, संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में गांव में रहने वाले ग्रामीणों तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाने से गुस्साए लोगों ने रविवार को तहसील मुख्यालय अरनास में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
रविवार दोपहर को काफी संख्या में लोग मुख्य स्थान पर जमा हुए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश में पहाड़ियां खिसक कर नीचे आ गई हैं। भूस्खलन होने से कई ग्रामीणों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की तरफ से आज तक लोगों के पास कोई भी राहत प्रदान नहीं की गई। मकान ढहने से कई लोग बेघर हो गए हैं। ये लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनको टेंट तक की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई। कई दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति बंद है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने काम को ठीक तरीके से अंजाम नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने इस संबंध नायाब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें