जिला प्रशासन का आदेश, खनन विभाग को नजर रखने के निर्देश
अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला के दरिया चिनाब सहित अन्य पुलों के दो सौ मीटर दायरे में खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में एडीसी अब्दुल सत्तार की ओर से आदेश जारी किया गया है। वहीं, उन्होंने जिला खनन विभाग को नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है।
जारी आदेश में दरिया चिनाब के साथ ही जिला के 25 ब्लॉक में खनन होता है वहां पुलों के दो सौ मीटर के दायरे में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई ठेकेदार या मशीनरी खनन करते मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। गौरतलब रहे कि हाल ही में जिला के कुछ ब्लॉक्स में अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। खनन ठेकेदार नियमों की अवहेलना कर तीन फुट से ज्यादा गहरे गड्ढे बना रहे हैं, जिनसे हादसों की आशंका है। साथ ही पुल को भी नुकसान पहुंच सकता है।