फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई बस्ती में 25 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Wed, 17 Jan 2024 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को वाहन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न हुई थी समस्या
विज्ञापन

ठंड के बीच बिजली की आपूर्ति होने पर लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से नगर के वार्ड दो नई बस्ती में गुल हुई बिजली मंगलवार को 25 घंटे बाद बहाल हो गई है। इस कारण ठंड से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोमवार को वाहन की टक्कर से बिजली का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नया खंभा लगाने की प्रक्रिया शुरू की। रात होने पर काम रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह दोबारा से काम शुरू कर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें