फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैठक के बाद लौटते समय पलटी कार, शिक्षक की मौत

Sun, 15 Sep 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूरदराज लद्द क्षेत्र में देर रात को हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के दूरदराज लद्द क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार के पलटने से एक शिक्षक की मौत हो गई है। वह माहौर में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान गुलाम मोही दीन निवासी लार के रूप में हुई है। वह स्थानीय लार स्कूल में ही तैनात थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को शिक्षक अपनी कार (जेके02-6457) से लार स्थित घर लौट रहे थे। लद्द में एक स्थान पर मोड़ काटते समय कार अनियंत्रित हो कर पलट कर दूसरी सड़क पर जा गिरी। रात के समय वाहनों की ज्यादा आवाजाही नहीं होने के कारण दुर्घटना सूचना काफी देर के बाद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर व पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें