रियासी। जिला के कैंठी-नरलू सड़क पर जमात मोड़ पर बुधवार देर रात एक एंबुलेंस के खाई की तरफ पलटने से चालक घायल हो गया है। उसकी पहचान रियाज अहमद निवासी बुद्दन थुड़ू के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज को घर छोड़ कर लौट रही 108 एंबुलेंस (जेके02बीडब्लयू7314) अनियंत्रित हो कर खाई में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी अरनास में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद