हीरानगर। कंडी क्षेत्र के परंगोली गांव में देर शाम संदिग्ध देखे जाने की सूचना है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, मगर कोई सफलता नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार परंगोली गांव में एक वृद्ध महिला ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा, जिसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। एसएचओ हीरानगर विजय शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कोई सफलता नहीं मिली। एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम सुबह फिर क्षेत्र को खंगालेगी।