अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कल जम्मू रेलवे स्टेशन रात 8ः10 पर दिल्लीके लिए ट्रेन रवाना होगी।इस ट्रेन के टिकट आईआरसीटीसी के वैबसाइट से बुक हो रहे है।स्टेशन से ट्रेन चलने के समय से दो घंटे पहलेही सफर करने वाले यात्री को रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा।इस समय में हर यात्री की कोविड-19 की जांच की जाएगी।बिना जांच और फेस मास्क के किसी भी यात्री को ट्रेन में सफर करने नहीं दिया जाएगा। ट्रेन के आगमन को रेलवे स्टेशन पर तैयारियांमंगलवार को जारी दिखी।इस दौरान स्टेशन प्रवेश द्वारा से यात्रियों उनके सामन की जांच की व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए सर्कल बनाए गए है। जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक चेतन तेनजा ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ मिल कर तैयारियां लगभग पूूर कर ली है। अपनी तैयारियां को पुख्ता करने के लिए हमने ड्रिल भी की ताकि कोई चुक न हो पाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को दिल्ली से ट्रेन जम्मू के लिए चलेगी जो वीरवार की सुुबह पहुंचेेगी। वीरवार की रात को ही जम्मू से दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री की सफर करने की इजाजत होगी। स्ट्रेशन से ट्रेन चलने के समय से दो घंटे पहले यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचना होगा। यात्री कम से कम सामान के साथ सफर करेे। उन्होंने कहा कि सफर करने वाले यात्री के पास आरोगय सोतू एप होना चाहिए। ट्रेन में सभी बोगियां एसी है और कैटरिंग की सुविधा भी नहीं होगी। ऐसे में यात्री अपना खाना और आवश्सक सामन साथ लेकर आए। जम्मू रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन क रात 8ः10 बजे रवाना होगी।